Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता की जांच, शिकायत मिली गलत
  • अल्मोड़ा

आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता की जांच, शिकायत मिली गलत

RNS INDIA NEWS 31/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता को लेकर प्रकाशित समाचार और प्राप्त शिकायत के बाद मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, संबंधित अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केंद्र पर उपलब्ध पोषाहार की गहन जांच की गई। साथ ही लाभार्थियों और अभिभावकों से भी जानकारी ली गई। अधिकांश लाभार्थियों ने बताया कि केंद्र में वितरित किए जा रहे अंडे सही और उपयोग योग्य हैं तथा किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी समस्या नहीं है। जांच के दौरान ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता द्वारा उठाए गए बिंदुओं का भी परीक्षण किया गया। मौके पर उपलब्ध अंडों का सत्यापन कराया गया, जिसमें वे पूरी तरह ठीक पाए गए। लाभार्थियों ने भी अंडों की गुणवत्ता को संतोषजनक बताते हुए किसी प्रकार की अनियमितता से इंकार किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जाती है और किसी भी शिकायत पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि शिकायतें तथ्यों के आधार पर ही प्रस्तुत करें, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला अपराध और महंगाई पर कांग्रेस का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Next: बाड़ेछीना में पिकअप की टक्कर से तीन घायल, चालक फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.