Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • केडीएफ ने सिडकुल के डायरेक्टर को दिया उद्योग भूषण सम्मान
  • ऊधम सिंह नगर

केडीएफ ने सिडकुल के डायरेक्टर को दिया उद्योग भूषण सम्मान

RNS INDIA NEWS 08/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  गणेश चतुर्थी पर काशीपुर डवलपमेंट फोरम द्वारा आयोजित सम्मान एवं काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में केडीएफ के ट्रस्टी बांके गोयंका को सिडकुल के डायरेक्टर का स्वतंत्र चार्ज मिलने पर उद्योग भूषण तथा कवियित्री डॉ. कविता किरण को पदम भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। शनिवार की देर शाम बाजपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने उद्यमी गोयनका के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में सिडकुल की हेमपुर डिपो के निकट स्थित नेपा की 150 हेक्टेयर भूमि में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोलने के साथ ही वहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल, टेनिस, स्क्वाश बैडमिंटन कोट शुरू कराने की मांग की। साथ ही तुमडिया डाम में वाटरस्पोर्ट्स विकसित कराने का भी सुझाव दिया। ताकि पर्यटकों के आवागमन से क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सके। बांके गोयंका ने इस संबंध में प्रयास करने की बात कही। समारोह में रेडियो और फिल्म गायिका पूर्व मिस इंडिया डॉ. कविता किरण को पद्य भूषण सम्मान से नवाजा गया। केडीएफ के संरक्षक योगेश जिंदल और डॉ. रवि सिंघल ने उन्हें सम्मान सौंपा। डॉ. कविता ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। काव्य गोष्ठी में डॉ. मनोज आर्या, राजेश श्रीवास्तव, सर्वेश यादव, शेष कुमार सितारा, इकबाल अदीब, शशि कुमार, मोहित उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन केडीएफ महामंत्री शरत गोयल ने किया। यहां केडीएफ के ट्रस्टी पवन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. बीएम गोयल, डॉ.अरविंद शर्मा, डॉ. रवि सिंघल, अनुराग अग्रवाल, अनुज सेठ, विनीत रावल आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को पुलिस ने दी दबिश
Next: धोखाधड़ी के आरोपी को कोर्ट ने बरी किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.