Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • काठगोदाम में नहर में बहे युवक का शव चार किमी दूर मुखानी में मिला
  • नैनीताल

काठगोदाम में नहर में बहे युवक का शव चार किमी दूर मुखानी में मिला

RNS INDIA NEWS 27/08/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  काठगोदाम में कॉलटैक्स स्थित नहर में गिरे युवक का घटना स्थल से करीब चार किमी दूर मुखानी में शव मिला है। करीब 15 घंटे बाद मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला था। हालांकि हादसे की वजह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। मूल रूप से कांठ मुरादाबाद निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार उर्फ मोनू काठगोदाम के इंद्रानगर में अपनी बड़ी बहन मंजू लता के साथ रहता था। रवि के जीजा प्रदीप ने बताया कि रवि के माता-पिता का पहले ही निधन हो गया था। वह मंगलवार दोपहर कॉलटैक्स की तरफ गया था। कुछ देर बाद उसके नहर में गिरने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। मंगलवार को रात तक सफलता नहीं मिलने पर रेस्क्यू रोकना पड़ा था। बुधवार सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान चला। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर मुखानी के पास पुलिया के अंदर से उसका शव बरामद हुआ। रवि हल्द्वानी में ही मजदूरी करता था। काठगोदाम मल्ला चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी 28 अगस्त को अल्मोड़ा दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.