Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जीतनगर को कठायतबाड़ा से जोडऩे वाली पुल का जल्द हो निर्माण
  • बागेश्वर

जीतनगर को कठायतबाड़ा से जोडऩे वाली पुल का जल्द हो निर्माण

RNS INDIA NEWS 18/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। मंडलसेरा के जीतनगर से कठायतबाड़ा को जोडऩे वाले पुल का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। करीब दो साल पहले पुल का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद इसकी सुध नहीं ली गई। संयुक्त जन कल्याण समिति ने विधायक को ज्ञापन देकर जल्द पुल का काम शुरू करवाने की मांग की है। उन्होंने विवेकानंद-मंडलसेरा रोड का मिलान जिला अस्पताल तक करने की भी मांग की। जन कल्याण समिति के सदस्यों ने विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि पुल के उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों को आस थी कि जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन अब तक मामला लटका है। उन्होंने कहा कि पुल के बनने से जीतनगर और कठायताबाड़ा क्षेत्र की दूरी कम हो जाएगी। लोगों को बाजार से घूमकर जाने से निजात मिलेगी। कॉलेज के छात्रों को इसका अधिक लाभ होगा। उन्होंने जल्द पुल का काम शुरू करवाने को कहा। उन्होंने मंडलसेरा में विवेकानंद इंटर कॉलेज से बनी सडक़ का मिलान जिला अस्पताल तक करने को कहा। ताकि लोगों को इसका समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने पेयजल संकट दूर करने के लिए बन रहे आईवैल का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करवाने की मांग की। इस मौके पर मोहन सिंह परिहार, दुर्गा सिंह पांडा, हीरा सिंह टाकुली, ख्याली दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से 3 श्रमिक घायल
Next: डीएम ने किया ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.