Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डीएम ने किया ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण
  • बागेश्वर

डीएम ने किया ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 18/08/2020
07 (5)

परीक्षाफल में आई कमी के कारणों के लिए जांच समिति गठित करें
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण किया। इस वर्ष परीक्षाफल में आई कमी पर कड़ी नाराजगी जताई। कमी के कारणों के लिए प्रबंधन समिति को जांच समिति गठन करने के निर्देश दिए, ताकि कमी को दूर कर दोबारा शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त हो सके।
ऑनलाइन और यूट्यूब के माध्मय से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया। मंगलवार को डीएम बहुली पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्राचार्य शशि प्रकाश यादव ने डीएम को बताया कि पिछले दो सालों में विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, लेकिन इस साल इसमें कमी आई है। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले में स्वर्ण पदक, ताइक्वांडो में दो सिल्वर व एक कांस्य, चित्रकला गायन आदि में भी उच्च स्थान प्राप्त करते हुए नाटक विद्या में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परीक्षाफल में आई कमी पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रबंधन समिति को परीक्षाफल में आई कमी की जांच समित गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना वायरस के दृष्टिगत विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से विभिन्न विषयों के लैक्चर आदि उपलब्ध कराए जाएं, साथ ही जिन विषयों पर लेक्चर उपलब्ध नही हैं उनके लैक्चर तैयार किए जाए। यूट्यूब आदि के माध्यम से शिक्षा से संबंधित चैनल बनाकर उस पर भी लेक्चर अपलोड किए जाए, इसका लिंक छात्रों तक पहुंचाया जाए। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण को उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे भूमि के हस्तांतरण के संबंध में अद्यतन रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बैठक में एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, डीईओ पदमेंद्र सकलानी, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र तिवारी, बीईओ मदन मोहन गुरुरानी, प्राचार्य नवोदय विद्यालय सिमार प्रभा वर्मा, पीटीए अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी सहित मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीतनगर को कठायतबाड़ा से जोडऩे वाली पुल का जल्द हो निर्माण
Next: सुमगढ़ हादसे में मारे गए मासूमों का भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.