Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व मेले में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
  • अल्मोड़ा

कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व मेले में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा जनपद के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में प्रतिभाग किया। पौष माह के अंतिम रविवार को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले में श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक पहुंचे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले पारंपरिक मेले हमारी लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और सांस्कृतिक पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के बाद कटारमल सूर्य मंदिर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। देश-विदेश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद से स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा कटारमल सूर्य मंदिर के संरक्षण और सौंदरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। इससे ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं भी बेहतर होंगी। रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, सौंदरीकरण और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह प्रयास विकास भी और विरासत भी की सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजन और हवन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, हवालबाग की ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, कटारमल की ग्राम प्रधान उमा देवी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘हिन्दवः सोदरा सर्वे’ मंत्र के साथ आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न
Next: गूगल पर जी-पे समाधान तलाशना पड़ा महंगा, रिटायर वैज्ञानिक से 3.49 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.