Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘हिन्दवः सोदरा सर्वे’ मंत्र के साथ आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न
  • अल्मोड़ा

‘हिन्दवः सोदरा सर्वे’ मंत्र के साथ आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-11 at 16.42.05_11zon

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला अल्मोड़ा द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्ग–2026 का समापन शनिवार को बाड़ेछिना में अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 2 जनवरी से प्रारंभ हुए नौ दिवसीय इस वर्ग में जिले भर से आए शिक्षार्थियों ने संघ की विचारधारा, शारीरिक अभ्यास और बौद्धिक विकास से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिदिन शारीरिक अभ्यास के साथ बौद्धिक सत्र, शिक्षार्थी संवाद और चर्चा सत्र आयोजित किए गए। रात्रि कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कार, अनुशासन और संगठनात्मक चेतना को मजबूत किया गया। समापन अवसर पर वर्ग कार्यवाह सुरेश कांडपाल ने शिक्षक एवं व्यवस्था में लगे सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने वर्ग के ध्येय मंत्र ‘हिन्दवः सोदरा सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्रः समानता’ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। विभिन्न सत्रों में बसंत तिलारा, भूपेंद्र गोबाड़ी, कमल, वीरेंद्र, शंकर मेहरा, गिरजा शंकर पाठक, राजेश राठौर, राजेंद्र जोशी और सुरेश कांडपाल ने मार्गदर्शन दिया। संवाद सत्रों में भूपेंद्र सिंह भंडारी, चंद्र प्रकाश फूलोरिया, नंदन बिष्ट, अनिल कांडपाल, गणेश धनखोला और वीरेंद्र ने शिक्षार्थियों से विचार साझा किए। वर्ग के सफल संचालन में वर्ग सर्व व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र बोरा सहित बलदेव, तारा, शंकर, बच्ची सिंह, देवेंद्र, अशोक, नंद किशोर, खिला नंद भट्ट, कमलेश, भारत, दिवाकर, डॉ. शिवराज और गोकुल सहित अनेक स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। वर्ग के समापन के साथ स्वयंसेवकों में राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता दिखाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 जनवरी
Next: कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व मेले में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.