Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कटारमल सूर्य मंदिर अल्मोड़ा में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित
  • अल्मोड़ा

कटारमल सूर्य मंदिर अल्मोड़ा में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित

RNS INDIA NEWS 27/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। परियोजना प्रबन्धक डीआरडीए, स्वजल पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2023 के अन्तर्गत आज विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में कटारमल सूर्य मंदिर अल्मोड़ा में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय कटारमल, जूनियर हाईस्कूल कटारमल के विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, ग्रामवासियों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कटारमल के मुख्य द्वार से सूर्य मंदिर तक स्वच्छता रैली संचालित की गयी, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता संदेश एवं नारों के माध्यम से क्षेत्रान्तर्गत जन-जागरूकता की गई। स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत कटारमल सूर्य मंदिर परिसर में समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा कटारमल सूर्य मंदिर परिसर के आस-पास वृहत् स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा मंदिर परिसर एवं कटारमल क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर जिला पंचायत एवं विकासखण्ड स्तर पर संचालित कूड़ा वाहनों से उपचार हेतु भेजा गया। कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी, ग्राम प्रधान कटारमल, खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग के अतिरिक्त जिला पंचायत, स्वजल विकासखण्ड कार्यालय, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, एनआरएलएम एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने ली विभागों की परिसंपत्तियों का विवरण पोर्टल पर अद्यतन करने के संबंध में समीक्षा बैठक
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने नुक्क़ड़ नाटक के माध्यम से जनता को नशे के प्रति किया जागरुक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.