Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने नुक्क़ड़ नाटक के माध्यम से जनता को नशे के प्रति किया जागरुक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने नुक्क़ड़ नाटक के माध्यम से जनता को नशे के प्रति किया जागरुक

RNS INDIA NEWS 27/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मंगलवार को माँ नन्दा देवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन स्थल एडम्स इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान में मेला देखने आई जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने हेतु नुक्कड़ नाटक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय एडम्स स्कूल के मैदान में नंदादेवी मेले के दौरान अल्मोड़ा पुलिस के कर्मचारियों ने नशे के विरुद्ध एक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे एक नशा करने वाले व्यक्ति का प्रभाव उसके परिवार पर पड़ता है, अक्सर छोटे बच्चे अपने बड़ों का अनुसरण करते हैं। अगर परिवार में कोई परिजन नशा करता है तो बच्चा भी नशा करना सीख जाता है। जिससे पूरा परिवार नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो जाता है। पुलिस द्वारा जनता को नशे के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, नशे के सेवन से शारीरिक नुकसान के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी होता है जिसका असर नशा करने वाले व्यक्ति के परिवार पर पड़ता है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने व उन्हें नशे से दूर रखने और जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद को नशा मुक्त बनाने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई। नुक्कड़ नाटक में हैड कांस्टेबल रविन्द्र बचकोटी, कांस्टेबल राजेश आर्या, महिला कांस्टेबल रीता बगड़वाल, महिला कांस्टेबल कविता ने अभिनय कर सराहना पाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कटारमल सूर्य मंदिर अल्मोड़ा में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित
Next: मुख्य सचिव डॉ. संधु ने की वर्षा जल संग्रहण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.