Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा महिला प्रतियोगिता सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में हुई। इसमें काशीपुर ने ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीता। यूनिटी लॉ कॉलेज, रुद्रपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. नागेंद्र शर्मा और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. नागेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर की महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रेगु और डबल्स इवेंट आयोजित किए गए। रेगु इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर प्रथम और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर द्वितीय रहा। वहीं डबल्स इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी ने प्रथम और रुद्रपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर ने जीता, जबकि रुद्रपुर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सावन मेहरोत्रा, प्रगति दुमका और श्वेता भाकुनी ने निभाई। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार और डॉ. नागेंद्र शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर विश्वविद्यालय टीम का चयन कर लिया गया है, जो आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए असम विश्वविद्यालय जाएगी। इस दौरान डॉ.राजेश कुमार, डॉ.सुदर्शन कुमार, डॉ.उमेश जोशी, डॉ.संजय चंदोला, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन निवेश पर कमाई के झांसे में गंवाए 4.5 लाख
Next: एडीएम की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी की कोशिश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.