Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में फिर माहौल खराब करने का प्रयास
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में फिर माहौल खराब करने का प्रयास

RNS INDIA NEWS 25/09/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  काशीपुर में जुलूस के दौरान हुई उपद्रव के 3 दिन बाद फिर से काशीपुर में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। ये आरोप पुलिस ने कुछ अराजक तत्वों पर लगाया है। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और निगरानी के कारण मामला शांतिपूर्ण तरीके से शांत हुआ। मामला ‘नाबालिग की पुलिस हिरासत में मौत’ की अफवाह से जुड़ा है। काशीपुर में रविवार 21 सितंबर की रात मोहल्ला अल्लीखां में बिना अनुमति एक जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति जुलूस न निकालने की अपील की। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जुलूस का नेतृत्व करने वाले समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया और 400 से 500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
वहीं बुधवार रात काशीपुर में एक अफवाह फैलाकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस का आरोप है कि मोहल्ला अल्ली खां में एक अफवाह तेजी से फैली कि काशीपुर में ‘पुलिस की हिरासत में पिटाई से नाबालिग की मौत’ हो चुकी है। इस अफवाह पर मोहल्ले के सभी लोग पुलिस चौकी की तरफ बढ़ने लगे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समुदाय के जनप्रतिनिधियों को बांसफोड़ान पुलिस चौकी बुलाया और उक्त नाबालिग से मुलाकात करवाई। साथ ही जनप्रतिनिधियों के सामने ही नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एसपी काशीपुर अभय सिंह ने स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी कुछ तत्व हैं, जो लगातार आम जन के बीच में रहकर अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी अजय सिंह ने लोगों से भी ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर पुलिस को जानकारी देने की बात कही है। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सोशल मीडिया और अन्य सोशल प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। मुस्लिम जनप्रतिनिधि हसीन खान ने बताया कि ‘नाबालिग की पुलिस पिटाई से मौत’ की बात झूठी है। कुछ लोग बेवजह ऐसी अफवाह फैलाकर काशीपुर का माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर पुलिस को पूरा सहयोग है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, फार्मेसी प्रेक्टिस रेग्युलेशन एक्ट लागू करने की रखी मांग
Next: जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.