Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • करोड़ों की लागत से बनी मल्टी स्टोरी पार्किंग का उद्घाटन तो हुआ पर नहीं किया हस्तांतरित
  • पिथौरागढ़

करोड़ों की लागत से बनी मल्टी स्टोरी पार्किंग का उद्घाटन तो हुआ पर नहीं किया हस्तांतरित

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। नगर के देवसिंह मैदान में 18 करोड़ से बनी मल्टी स्टोरी पार्किंग का उद्घाटन तो चार माह पूर्व हो गया, लेकिन अब तक पार्किंग नगरपालिका के हैंडओवर नहीं हुई है। बगैर हैंडओवर के ही नगरपालिका पार्किंग संचालित कर रही है। नगरपालिका का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, जबकि कार्यदायी संस्था कार्य पूरा होने की बात कह रही है। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने को सरकार ने करोड़ों की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कराया। बीते आठ अक्तूबर को प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीमांत जनपद पहुंचकर पार्किंग का शुभारंभ किया। लेकिन अब भी सीमांत के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। यहां तक पार्किंग नगरपालिका को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। यातायात समस्या और लोगों के आक्रोश को देख नगरपालिका ने वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग शुरू की है। लेकिन केवल द्वितीय और तृतीय तल में वाहन पार्क की अनुमति है। भूतल में अधूरा कार्य होने की बात कह नगरपालिका ने वाहन पार्क करने पर रोक लगाई है। मजबूरन अभी भी कई लोग सडक़ किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पावनी संस्था ने किया धारचूला की महिलाओं को जागरूक
Next: पुलिस कार्मिक प्रोन्नत परीक्षा हुई सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.