Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग में व्यापारियों ने किया सेल बाजार का विरोध
  • चमोली

कर्णप्रयाग में व्यापारियों ने किया सेल बाजार का विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

चमोली। स्थानीय व्यापार संघ के नेतृत्व में यहां व्यापारियों ने नगर में लगने वाले सेल बाजार का विरोध किया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से स्थानीय व्यापार पहले से ही चौपट है। ऐसे में सेल के बहाने बिना टैक्स और निम्न गुणवत्ता का सामान उपभोक्ताओं को परोसा जा रहा है। यही नहीं सेल बाजार संचालकों ने नपा और व्यापार संघ से किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं ली है। सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने नगर के एक होटल में लगे सेल बाजार का पुरजोर विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि बीते वर्ष भी एक होटल में सेल बाजार के नाम पर उपभोक्ताओं को छला जा रहा था। जिसका भी व्यापारियों ने विरोध किया और प्रशासन ने सेल बाजार की अनुमति निरस्त की। व्यापारियों ने कहा तक यह तय हुआ था कि कोई भी सेल बाजार नगर पालिका प्रशासन और व्यापार संघ से अनुमति लेने के बाद ही नगर में सेल बाजार संचालित करेगा। लेकिन इस बार होटल में लगे सेल बाजार ने व्यापार संघ और नपा से कोई अनुमति नहीं ली। ऐसे में व्यापारियों ने सेल बाजार के संचालन को रद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ के महामंत्री उमेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, अनूप चौहान, सुशील थपलियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो किलो घी और साथ में आधा किलो पनीर फ्री ऑफर पर छापा, भरे सैंपल
Next: खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस बनाना और रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.