Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में छह तीर्थयात्रियों की मौत, 16 घायल
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में छह तीर्थयात्रियों की मौत, 16 घायल

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

बेलगावी (आरएनएस)। बेलगावी जिले के चुनचनुरा गांव के पास गुरुवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान हनुमव्वा (25), दीपा (31), सविता (17), सुप्रीता (11), इंदिराव्वा (24) और मारुथी (42) के रूप में हुई। मृतक हुलंडा गांव से प्रसिद्ध सौंदत्ती यल्लम्मा मंदिर की ओर जा रहे थे। यह घटना तब हुई जब चालक के नियंत्रण खो देने के बाद एक मोड़ पर बरगद के पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो पलट गई।
पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्री मंदिर की ओर जा रहे थे। बीच रास्ते में वे बोलेरो पर बैठ गए।
उनके बोलेरो में सवार होने के कुछ ही मिनटों बाद हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही और एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।
बोलेरो मालवाहक वाहन में 23 यात्री सवार थे। इस घटना में लगभग 16 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव पाटिल मौके पर पहुंचे।
जल संसाधन मंत्री और जिला प्रभारी गोविंदा काराजोल ने पीडि़तों के परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की की कामना की। कटकोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में दोहराया दिल्ली का खौफ, महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा
Next: नई मुसीबत! इंटरनेशनल यात्रियों की टेस्टिंग के दौरान भारत में ओमिक्रॉन के 11 सब वेरिएंट मिले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.