Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • नई मुसीबत! इंटरनेशनल यात्रियों की टेस्टिंग के दौरान भारत में ओमिक्रॉन के 11 सब वेरिएंट मिले
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

नई मुसीबत! इंटरनेशनल यात्रियों की टेस्टिंग के दौरान भारत में ओमिक्रॉन के 11 सब वेरिएंट मिले

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में इंटरनेशनल यात्रियों की टेस्टिंग के दौरान ओमिक्रॉन के 11 सब वेरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। इन 11 सब वेरिएंट में एक्सबीबी 1, 2, 3, 4,5 की संख्या सबसे अधिक पाई गई। वहीं बीए.5, बीक्यू 1.1 एण्ड बीक्यू1.122, बीक्यू1. 1.5, सीएच1.1, सीएच.1.1.1, बीएफ.7.4.1, बीबी3 भी संक्रमितों में देखने को मिला है।
लेकिन राहत की बात भी यह भी है कि अब तक किसी वेरिएंट का खास असर देखने को नहीं मिला है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इन सभी वेरिएंट पर भारतीय टीकों ने संतोषजनक असर दिखाया है, इसलिए फिलहाल नई वैक्सीन की जरूरत नहीं महसूस हुई है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 24 से 4 जनवरी के बीच में कुल 19,227 अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों की स्क्रीनिंग की गई है। इस बीच विदेश से आने वाले 124 लोग अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें आइसोलेट किया गया है। वहीं इन संक्रमित मरीजों में 11 वेरिएंट्स के मिलने की पुष्टि हुई है, जिसमें तेजी से दुनिया भर में पैर पसार रहा एक्सबीबी  वेरिएंट्स भी शामिल है।
चीन समेत लैटिन अमेरिकी देशों में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है। भारत में भले ही अभी का भयावह रूप नहीं दिख रहा है। भारत में बुधवार को 175 नए मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। देश भर में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.09 फीसदी है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.12 फीसदी है। देश भर में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में छह तीर्थयात्रियों की मौत, 16 घायल
Next: 31 दिसंबर की रात से गायब दो दोस्तों के शव मिले, तेजाब से जले थे चेहरे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.