Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हिजाब प्रतिबंध पर विवाद बढ़ा, कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज हुए बंद
  • उत्तराखंड

हिजाब प्रतिबंध पर विवाद बढ़ा, कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज हुए बंद

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में शिक्षण संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है. हिजाब पर प्रतिबंध के चलते राज्यभर में हिंसक प्रदर्शनों के कारण मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया. कर्नाटक में हिजाब-प्रतिबंध को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है. शांति का नोबल जीत चुकीं महिला शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और हस्तियों ने इस बारे में टिप्पणी की है. राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने एक ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार इस मामले में हाई कोर्ट के आदेश का पालन करेगी. उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की भी अपील की. ट्विटर पर बोम्मई ने लिखा, मैं छात्रों, शिक्षकों और स्कूल व कॉलेजों के प्रबंधकों के साथ-साथ कर्नाटक के लोगों से भी अपील करता हूं कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखें. मैंने सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को अगले तीन दिन तक बंद रखने का आदेश दे दिया है. सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा है.

राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने यह आदेश ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखा कि देशभर के न्यायालयों द्वारा शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर दिए गए आदेशों की समीक्षा के बाद यह ड्रेस कोड तैयार किया गया है. विपक्षी दलों के अलावा देश के कई संगठनों ने राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है. इसके अलावा एक स्थानीय छात्रा ने आदेश के खिलाफ अदालत में अर्जी भी दाखिल की है. अपनी याचिका में इस छात्रा ने कहा है कि हिजाब पहनने का अधिकार संविधान द्वारा दिए गए मूलभूत अधिकारों का हिस्सा है. मंगलवार को इस अर्जी पर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हालांकि कोई आदेश पारित नहीं हुआ लेकिन न्यायाधीश ने शांति बनाए रखने की अपील की. एक वकील ने बताया कि अदालत बुधवार को भी मामले पर सुनवाई जारी रखेगी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 साल के बच्चे से हुई दरिंदगी, सिगरेट से जलाया चेहरा
Next: 43 घंटे से खाई में फंसा है युवक, सेना की कोशिशें जारी

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.