Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कराची में छिपकर बैठा है दाऊद इब्राहिम, भगोड़े के भांजे ने ईडी के सामने कबूली बात
  • अंतरराष्ट्रीय

कराची में छिपकर बैठा है दाऊद इब्राहिम, भगोड़े के भांजे ने ईडी के सामने कबूली बात

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

कराची। भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम इस समय कराची में है। इस बात का खुलासा उसके भांजे अलीशाह पारकर ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने किया है। अलीशाह पारकर ने ईडी को यह भी बताया कि उसका परिवार किसी भी उत्सव के मौकों पर दाऊद की पत्नी के कॉन्टैक्ट में रहता है। पारकर ने कहा कि दाऊद इब्राहिम ने 1986 के बाद भारत छोड़ दिया था और नजदीकी सूत्रों से जानकारी मिली है कि वो इस वक्त पाकिस्तान के कराची में है। दाऊद इब्राहिम संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकी है।
पारकर ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया कि दाऊद इब्राहिम मेरे मामा हैं। वो 1986 तक दक्षिण मुंबई के डंबरवाला बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर पर रहते थे। हालांकि मैंने कुछ स्रोतों और रिश्तेदारों से सुना है कि अब वो कराची में है। पारकर ने बताया कि जब दाऊद कराची गए थे, तब मैं पैदा भी नहीं हुआ था। अब न तो मैं और न ही मेरा परिवार उसके संपर्क में हैं। हां, लेकिन कभी-कभी ईद, दीवाली या और किसी फेस्टिवल के मौकों पर उनकी पत्नी महजबीन दाऊद इब्राहिम से संपर्क होता रहता है। वो मेरी पत्नी आयशा और मेरी बहनों से संपर्क करते रहते हैं।
बता दें कि दाऊद इब्राहिम भारत में कई आतंकी मामलों में वांछित है, जिसकी काफी समय से तलाश की जा रही है। इससे पहले, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने भगौड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम द्वारा चलाए जा रहे अपराध सिंडिकेट की अवैध गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन को संभालने के आरोप में 13 मई को शहर के पश्चिमी उपनगर से गैंगस्टर छोटा शकील के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान आरिफ अबुबकर शेख (59) और शब्बीर अबुबकर शेख (51) के तौर पर हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा, लूट का आरोप
Next: बेल्जियम में मंकीपॉक्स मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.