Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंडियों में धान की तौल में बरती जा रही है अनियमितता:  माहरा
  • देहरादून

मंडियों में धान की तौल में बरती जा रही है अनियमितता:  माहरा

RNS INDIA NEWS 17/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि कृषि मंडियों में किसानों के साथ धान की तौल में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने सरकार से गत दिनों हुई बारिश से खड़ी फसलों को हुए नुकसान का भी मुआवजा देने की मांग की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में माहरा ने कहा है कि सत्र 2023-24 की धान खरीद का सिलसिला शुरू हो चुका है, परंतु प्रदेश की मंडियों में निर्धारित धान खरीद केंद्रों पर धान की तौल के लिए सुचारू व्यवस्था नहीं की गई है। किसान तौल में अनियमितता बरते जाने की शिकायत कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय आढ़तियों द्वारा धान में नमी होने का हवाला देते हुए तौल में 15 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। माहरा ने कहा कि आढ़तियों और धान मिलों द्वारा निर्धारित दर से कम दामों में धान खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को दोहरा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अपने पत्र में करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दुगनी करने का दावा कर रही है, दूसरी तरफ किसानों को लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसान हित में एमएसपी को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। माहरा ने कहा कि गत दिवस हुई बारिश, ओलावृष्टि से भी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, इसलिए किसानों को उचित मूल्य प्रदान करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा छोड़कर सुराज सेवा दल में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री ज्ञानचंद
Next: अमृत कलश उत्सव में किया शहीदों को याद

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.