Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कन्यापूजन कर संतों ने दी सभी को महिला दिवस की बधाई
  • हरिद्वार

कन्यापूजन कर संतों ने दी सभी को महिला दिवस की बधाई

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखाड़े के आचार्य महांडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर बालकांनद गिरी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी और निंरजनी अखाड़े के सचिव व कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्र पुरी व श्रीमहंत रामरतन गिरी सहित अखाड़े के संतों ने कन्यापूजन कर सभी को महिला दिवस की बधाई दी। कन्या पूजन में कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल भी शामिल हुए। आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी व आनंद पीठाधीश्वर बालकानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म में कन्याओं को देवी स्वरूप माना गया है। तमाम हिन्दू धर्म शास्त्रों में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि जहां महिलाओं की पूजा होती हैं वहां देवी देवता वास करते हैं। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि धर्म क्षेत्र में महिलाओं को हमेशा विशिष्ट स्थान दिया गया है। संत परंपरा में भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा व पूर्ण सम्मान दिया जाता है। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि संत परंपरा का पालन करते हुए कन्याओं का देवी स्वरूप में पूजन किया गया है। अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के दौरान भी सबसे पहले कन्या पूजन किया गया था। उन्होंने युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान व उनकी रक्षा करें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए और अधिक कारगर कदम उठाने चाहिए। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि महिलाओं का अनादर पूरे समाज का अनादर है। सभी को महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निरंजनी अखाड़े ने कन्या पूजन कर मिसाल कायम की है। कुंभ मेले के अवसर पर किए गए कन्या पूजन में उन्हें भी देवी स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महाशिवरात्रि होने वाले शाही स्नान के संबंध में उन्होंने कहा कि अखाड़ों, गंगा सभा, तीर्थ पुरोहितों व व्यापारिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर स्नान को दिव्य व भव्य रूप में संपन्न कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर्व पर नहीं चलेगी कोई विशेष ट्रेन
Next: गैर नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ईपीएफओ में निवेश, अलग फंड बनाने की चल रही तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.