Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कनखल में पकड़ा गया प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, 10 गट्टू के साथ चार युवक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कनखल में पकड़ा गया प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, 10 गट्टू के साथ चार युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। वसंत पंचमी पर पतंगबाजी की आड़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और आपूर्ति के खिलाफ कनखल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चाइनीज मांझे के 10 गट्टू बरामद किए हैं। मौके से कार को भी जब्त किया गया। कनखल स्थित रामदेव पुलिया के पास बीती देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को संदिग्ध अवस्था में खड़ी देखा। जब कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 10 गट्टू चाइनीज मांझा मिला। पुलिस ने मौके से विशाल यादव निवासी खड़खड़ी, प्रथम जैसवाल निवासी पुरानी रानीपुर मोड़, अरुण निवासी रानीपुर मोड़ और करण निवासी इमली मोहल्ला कनखल को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकारा कि उन्होंने वसंत पंचमी पर अधिक मुनाफा कमाने के लालच में लाल मंदिर के एक व्यक्ति से प्रतिबंधित मांझा खरीदा था। पुलिस ने आरोपी अरुण से 3200 रुपये भी बरामद किए। कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चाइनीज मांझा बेचने वाले की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहेली ने सूने घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी की
Next: वसंत पंचमी के पर्व पर सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.