Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कांगो में बड़ा आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

कांगो में बड़ा आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 02/02/2022
rns featured image new

इटुरी। अफ्रीकी देश कांगो से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां विस्थापित लोगों के कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया है जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। लोगों की धारदार हथियारों से हत्या की गई है। मामले की जानकारी एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय एनजीओ के प्रमुख और एक गवाह के हवाले से दी है। घटना देश के अशांत इटुरी प्रांत की है, जो देश के पूर्वी हिस्से में है। यहां मई 2021 से सरकार ने कड़े प्रतिबंध लागू किए हुए हैं।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह प्रांत खनिज संपन्न है और यहां सशस्त्र समूह खुलेआम घूमते हैं। इन्हीं से मुकाबला करने के लिए प्रांत में तमाम पाबंदियां लगाई गई हैं। क्षेत्र में जारी हिंसा की निगरानी करने वाले किवु सिक्टोरिटी ट्रैकर ने ट्विटर पर बताया कि कल रात जुगु क्षेत्र के प्लेन सावो में कम से कम 40 नागरिक धारदार हथियारों से मारे गए हैं। हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन केएसटी का कहना है कि इस हमले के पीछे सीओडीईसीओ यानी स्थानीय विद्रोहियों के समूह का हाथ माना जा रहा है।

बता दें कि कांगो में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हो रहीं, बल्कि इससे पहले क्रिसमस के समय भी लोगों पर हमला हुआ था। तब एक हमलावर ने रेस्तरां को निशाना बनाया था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। बम विस्फोट के बाद भीषण गोलीबारी भी हुई थी जिसके कारण वहां मौजूद लोगों ने घबराहट में इधर उधर भागना शुरू कर दिया। ये हमला नार्थ किवू प्रांत में हुआ था। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता गेन सायवेन इकेंगे ने बाद में बताया था कि सुरक्षाबलों ने जब हमलावर को भीड़ के बीच जाने से रोका, तो उसने खुद को बम से उड़ा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमीक्रोन संक्रमण के 10 हफ्ते में नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए: डब्ल्यूएचओ
Next: प्रधानमंत्री मोदी ने बजट पर की भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा, गिनाई खूबियां

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.