Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • अजब गजब: परीक्षा 30 अंक की मिल गए 38
  • चमोली

अजब गजब: परीक्षा 30 अंक की मिल गए 38

RNS INDIA NEWS 26/08/2020
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंकतालिकाओं में भारी गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। विवि के चौरास परिसर में संचालित हो रहे बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के एक छात्र को 30 नंबर की इंटरनल परीक्षा में 38 नंबर दिए जाने का कारनामा किया गया है। जबकि बीकॉम में ही ऐसा भी छात्र है जिसको इंटरनल परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थित दिखाया गया है। विवि स्तर से हुई इस लापरवाही के कारण छात्रों को भारी दिक्कतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री ऋतांशु कंडारी व प्रदेश केंद्रीय विवि प्रमुख संदीप राणा ने इसकी शिकायत कुलसचिव से की। उन्होंने कहा कि बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र को इंटरनल परीक्षा में 30 नंबर में से 38 नंबर दिया जाना विवि की लापरवाही को उजागर करता है। जबकि कुछ छात्रों को परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थित दिखाया गया है। उन्होंने ऐसे छात्रों की अंकतालिकाओं में हुई गलतियों को तत्काल ठीक कराए जाने की मांग भी की। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा यह बात उनके संज्ञान में डाली गई है। उन्होंने कहा कि यह टाइपिंग मिस्टेक हो सकती है। कहा इसकी जांच कराई जाएगी। इस तरह की त्रुटियों को ठीक कराने को लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। छात्रों की शिकायत पर विवि स्तर से ही त्रुटियों को ठीक करा दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Next: चौकी प्रभारी कोरोना पॉजिटिव, चौकी सील

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.