Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कालाढूंगी सीएचसी से नगदी और सीसीटीवी कैमरा ले उड़े चोर
  • नैनीताल

कालाढूंगी सीएचसी से नगदी और सीसीटीवी कैमरा ले उड़े चोर

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

नैनीताल। कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रविवार रात नगदी चोरी कर ली गई। यही नहीं चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले उड़े। चोरों ने सीएचसी में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी चिकित्साधकारी डॉ. अमित मिश्रा ने सोमवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और स्टाफ से पूछताछ की। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेखबर रहा अस्पताल स्टाफ: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय स्टाफ के न मिलने पर कई बार अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी होती रही है। कई बार तो क्षेत्रीय लोगों और स्टाफ के लोगों में मामला मारपीट तक पहुंच गया। रविवार रात चोरी की घटना हो जाना और हास्पिटल स्टाफ के इससे बेखबर होना स्टाफ की ड्यूटी को लेकर संदेह पैदा करती है। चोर अस्पताल के अंदर घुसे और ऑफिस का कुंडा काटकर दराज में रखी नगदी पर हाथ साफ कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की वायर को उखाडक़र कर तोड़ दिया। और साथ में रिकार्डिंग चिप तक ले उड़े। लेकिन स्टाफ को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंटेनर ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर, युवक की मौत
Next: हाउस टैक्स तय करने की प्रक्रिया को सर्किल रेट से जोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.