Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कंटेनर ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर, युवक की मौत
  • देहरादून

कंटेनर ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

विकासनगर । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर पांवटा रोड पर आसन बैराज के पास कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पत्नी को गंभीर हालत में लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पंचनामा और पोस्ट मार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार देर रात करीब नौ बजे मटक माजरी से सेलाकुई की ओर एक दंपति बाइक पर आ रहे थे। तभी हरबर्टपुर की ओर से पांवटा की ओर जा रहे कंटेनर ने आसन बैराज के पास बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक नीरज 40 पुत्र मामचंद निवासी ग्राम असंट सहारनपुर हाल निवासी सेलाकुई की मौके पर मौत हो गयी। जबकि नीरज की पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गयी। नीरज सेलाकुई में एक कंपनी में काम करता था। नीरज की ससुराल मटक माजरी विकासनगर में है। रविवार की छुट्टी होने पर नीरज पत्नी संगीता को उसके मायके ले गया था। रात को खाना खाने के बाद दोनों अपने घर सेलाकुई लौट रहे थे। तभी कंटेनर की टक्कर से नीरज की मौके पर मौत हो गयी। हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज हिमानी ने बताया कि नीरज व संगीता के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। पंचनामा पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया कि संगीता का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। कंटेनर चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन से भरे डंपर से टकराकर कार सवार दो सगे भाइयों की मौत
Next: कालाढूंगी सीएचसी से नगदी और सीसीटीवी कैमरा ले उड़े चोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.