Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कहासुनी में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर
  • हरिद्वार

कहासुनी में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
default featured image

रुड़की। कुछ दिन पहले खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी राशिद (17) पुत्र मुस्तकीम और गांव के ही मुदस्सिर पुत्र मौसम के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। तब लोगों ने उनमें बीचबचाव करा दिया था। बुधवार देर शाम राशिद लक्सर चीनी मिल की गन्ना पर्ची का पता करने गांव के एक व्यक्ति के घर गया था। वापसी में वह जैसे ही मुदस्सिर के घर के सामने से गुजरा, वैसे ही मुदस्सिर और उसके भाई शौकीन ने राशिद को रोका और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिनसे राशिद घायल होकर गिर गया। शोरगुल सुन लोग आए तो हमलावर भाग गए। इसके बाद परिवार के लोग घायल राशिद को लेकर लक्सर सीएचसी पहंचे, पर तब तक उसके शरीर पर लगे चाकू के घावों से अत्यधिक खून बहने से उसकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। लिहाजा सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे हरिद्वार के जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस पर घायल को राम में ही हरिद्वार ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  डॉक्टर राशिद की हालत नाजुक बता रहे हैं। गुरुवार को राशिद के पिता ने केातवाली पहुंचकर दोनों भाईयों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुदस्सिर और शौकीन पुत्रगण मौसम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना करते हुए घटना के साक्ष्य संकलन कराए जा रहे हैं। इसके बाद नामजद की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटेंगे
Next: बत्ती गुल करने को लेकर विवाद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.