Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बत्ती गुल करने को लेकर विवाद
  • हरिद्वार

बत्ती गुल करने को लेकर विवाद

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

रुड़की। बिजली गुल होने के विवाद में एक पूर्व जनप्रतिनिधि के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों की पिटाई कर दी। इससे कुछ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बंघेड़ी महावतपुर गांव में एक पक्ष के लोगों का कहना है कि एक पूर्व जनप्रतिनिधि का पुत्र गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। रोजाना लाइनमैन से सांठगांठ कर उनकी बस्ती की बिजली गुल कराई जा रही है। उन्हें जब मामले की जानकारी मिली तो वह पूर्व जनप्रतिनिधि के पुत्र से मिलने पहुंचे। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इससे कुछ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट में अंकुर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। मामले को लेकर गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जानकारी जुटाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पूर्व जनप्रतिनिधि के पुत्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। काफी देर तक ग्रामीण कोतवाली में ही डटे रहे। उसके बाद वह वोट क्लब पर ऊर्जा निगम कार्यालय भी गए। इस दौरान सोनू, राजन, नरेंद्र, अशरफ, जावेद, बालेसर, प्रमोद, संजय, संदीप और श्रवण आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कहासुनी में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर
Next: विवाह समारोह में आए बच्चे की दर्दनाक मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.