Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवडियों को डूबने से बचाने में अहम भूमिका निभा रहा बीईजी का तैराक दल
  • हरिद्वार

कांवडियों को डूबने से बचाने में अहम भूमिका निभा रहा बीईजी का तैराक दल

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। कांवड़ लेने आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान डूबने से बचाने में बीईजी आर्मी का तैराक दल अहम भूमिका निभा रहा है। नोडल अधिकारी डा.नरेश चौधरी के संयोजन तथा बीईजी के कमाण्डेंट राजेश कुमार के निर्देशन में डिप्टी कमांडेंट संजीव पठानिया, कर्नल एसके मानव, लेफ्टीनेंट कर्नल प्रतीक गुप्ता, मेजर एसके चतुर्वेदी मोटरबोट व अन्य संसाधनों के साथ हरकी पैड़ी व आसपास के विभिन्न घाटों के अलावा रूड़की गंगनहर, गणेश पुल, सोलानी पुल, पिरान कलियर, धनौरी तक टीम के साथ तैनात हैं तथा किसी भी सूचना पर डूबने वालों को बचाने के लिए तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सूबेदार खेमसिंह, नायाब सूबेदार लखबीर सिंह, हवलदार अमनदीप, हवलदार बिलावल एस.श्रेष्ठ, हवलदार हरप्रीत सिंह, हवलदार केपी चौहान, हवलदार मनप्रीत सिंह, सैपर्स राहुल सिंह रावत, भाष्कर सीना, संग्राम साहु, अमूल सिंह, दीपंशु, मेघराज सिंह, रामू कुमार, रोहित आदि ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। नोडल अधिकारी डा.नरेश चौधरी ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ियों की अपार भीड़ आने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा जल पुलिस के साथ बी.ई.जी. आर्मी तैराक दलों को भी संवेदनशील कांवड मेला क्षेत्रों में तैनात कराया गया है। जो सम्पूर्ण कांवड मेला क्षेत्र में कांवडियों व श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाने के लिये सहयोग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने व हथियारों के बल पर डर फैलाने के मामले में दो गिरफ्तार
Next: उपनल के माध्यम से नौकरी के लिए यहाँ करें आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.