Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर की बैठक
  • देहरादून

कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर की बैठक

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new
ऋषिकेश। 14 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। यात्रा के दौरान ओवररेटिंग रोकने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोमवार को ऋषिकेश तहसील के सभागार में एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंढियाल, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार ने संयुक्त रूप से जल संस्थान, पुलिस, ट्रेजरी, नगर निगम, एआरटीओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ होटल, धर्मशाला, व्यापारियों, परिवहन कारोबारियों की बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ियों को पेयजल सुविधा के लिए होटल, धर्मशाला और दुकानों के बाहर पानी की व्यवस्था करने की अपील की।

एसडीएम ने दो साल बाद शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में 5 करोड़ से अधिक कांवड़ियों की आमद की संभावना जताते हुए विभागीय अधिकारियों को पेयजल, सफाई, शौचालय, अस्थायी पार्किंग आदि के इंतजाम दो दिन में पूरे करने के निर्देश दिए। नगर निगम को हिदायत दी कि खुले में शौच की शिकायत नहीं मिले, लिहाजा आसपास के अन्य नगर निकायों से तालमेल बिठाकर यात्रा रूट और अस्थायी पार्किंग में पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था करें। मौके पर सीनियर मेडिकल आफिसर डा. कैलास गुंज्याल, तहसीलदार डा. अमृता शर्मा, उपकोषागार अधिकारी विमलदेव सेमवाल, सहायक नगर आयुक्त बीपी भट्ट, जलकल अभियंता अनिल नेगी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, देवभूमि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, होटल एसोसिएशन महामंत्री अंशुल अरोड़ा, कपिल सारस्वत, यातायात सहकारी संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रुपकुंड अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति प्रभारी ‌नवीन तिवारी, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम में भर्ती के लिए डिप्लोमा बेरोजगारों का सचिवालय कूच
Next: फोटो पंजीकरण केंद्र में फिर से रौनक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.