
पौड़ी(आरएनएस)। रविवार को आरक्षित वन क्षेत्र खिर्सू में आग लगाते हुए पकड़े गए पांचों लोगों को कोर्ट ने जमानत दे दी। पकड़े गए पांचों लोग बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे। वन विभाग की टीम ने खिर्सू आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त के दौरान इन पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया था। टीम को आरोपियों के पास से माचिस भी बरामद हुई थी। गढ़व़ाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वपनिल अनिरुद्ध ने बताया कि आरोपियों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करते हुए रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को जमानत दे दी है।

