Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वाहनों की पार्किंग से हाईवे पर लग रहा जाम
  • पौड़ी

वाहनों की पार्किंग से हाईवे पर लग रहा जाम

RNS INDIA NEWS 02/03/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।   नगर क्षेत्र में सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था न होने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। फुटपाथ पर वाहनों की पार्किंग से राहगीरों को बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे राहगीरों के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। नगर के भीतर एनएच पर स्पीड ब्रेकर न होने से भी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी हुई है। पौड़ी नेशनल हाईवे दुगड्डा नगर क्षेत्र के बीच से होकर गुजरता है। नगर क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा न होने से पर्वतीय व मैदानी क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों के वाहन हाईवे पर ही खड़े होने से हाईवे संकरा हो जाता है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में छह राजकीय व प्राइवेट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन हाईवे से होकर आवाजाही करते हैं। पीएचसी से गांधी चौक तक ढलान अधिक होने के कारण वाहनों की गति बढ़ जाती है। क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर न होने से बाजार क्षेत्र में भीड़ वाले स्थानों विशेषकर गांधी चौक में दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है। सड़क पर बेतरतीब पार्क किए गए वाहन भी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। एनएच पर पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण न होने से बरसात में पानी सड़क में बहता रहता है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। विगत 23 फरवरी को पार्क के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। पुलिस व पालिका प्रशासन की ओर से भी एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट को नगर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए अवगत कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालतप्पड़ में बेकाबू कार पलटी, तीन घायल
Next: पर्वतीय उत्थान मंच में गूंजे कुमाऊंनी होली के स्वर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.