Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जंगल में घास लेने गई महिला की बाघ के हमले में मौत
  • नैनीताल

जंगल में घास लेने गई महिला की बाघ के हमले में मौत

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज में बाघ ने एक और महिला को शिकार बना लिया है। बाघ सात माह में सात लोगों की जान ले चुका है। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने महिला के शव के साथ रामनगर-कालाढूंगी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों का घेराव भी किया। देर शाम तक लोगों का हंगामा जारी था।
गुरुवार शाम नवाड़ सैलानी फतेहपुर निवासी नंदी देवी (75) पत्नी खीमा नंद चार अन्य महिलाओं के साथ वसुंधरा कॉलोनी के पीछे जंगल में घास लेने गई थीं। तभी बाघ ने उन हमला कर दिया और खींचकर जंगल की तरफ ले जाने लगा। नंदी की चीख पुकार सुनकर साथ की महिलाएं घटना स्थल की तरफ भागी और शोर मचाना शुरू किया।

इस पर बाघ नंदी को वहीं छोड़कर भाग गया। हालांकि तब तक नंदी देवी की मौत हो चुकी थी। महिलाओं ने इसकी सूचना नंदी देवी के परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही फतेहपुर रेंज की टीम रेंजर केआर आर्या के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नंदी के शव को उनके घर लाया गया था।
इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नंदी के शव को रामनगर कालाढूंगी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। रेंजर केआर आर्या का घेराव करते हुए बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। रेंजर आर्या ने बताया कि बाघ ने फतेहपुर रेंज के जंगल में करीब डेढ़ किमी भीतर नंदी देवी पर हमला किया। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लेखपाल 30 के बाद नहीं करेंगे अतिरिक्त कार्य
Next: सरकार जहां चाहे एनसीसी अकादमी बनाए : हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.