Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जुबान पर कंट्रोल नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी की कर दी रावण से तुलना
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

जुबान पर कंट्रोल नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी की कर दी रावण से तुलना

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
default featured image

सूरत (आरएनएस)। चुनाव में सियासी संग्राम के बीच नेताओं की जुबान से कंट्रोल हटता नजर आ रहा है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने तो सारी हदें पार करते हुए कहा कि क्या रावण की तरह मोदी के 100 मुख हैं? मुझे समझ नहीं आता। यह आपत्तिजनक बयान उन्होंने एक जनसभा के दौरान दिया था। सूूरत में तो उन्होंने मोदी को झूठों का सरदार भी बताया था।
बेहराम पुरा में जनसभा के दौरान खडग़े ने कहा- प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉरपोरेशन चुनाव तुम्हारी सूरत देखी। एमएलए चुनाव में, एमपी इलेक्शन में सूरत देखी। हर जगह पर, क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं। मुझे समझ नहीं आता।
वहीं, अब बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति का विरोध करते करते संवैधानिक पदों का विरोध करने पर उतर आई है। खडग़े का पीएम मोदी के बारे में वक्तव्य संयोग नहीं वोट बैंक प्रयोग और उद्योग है। वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बयान खडग़े ने नहीं दिया बल्कि यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तरफ से आया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कहा कि खडग़े गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रेशर नहीं सह पा रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहना घोर अपमान है। सबसे पहले कांग्रेस की चीफ रह चुकीं सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर कह कर संबोधित किया था। आखिर इन लोगों को क्या मिलता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को रावण कहा है। इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। ये सिर्फ मोदी जी का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश और गुजरात का अपमान है। ये सिर्फ खडग़े का बयान नहीं है, हल्कि सोनिया और राहुल का बयान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में चक्का जाम से पर्यटक-स्थानीय लोग रहे परेशान
Next: कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं, केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.