Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जितेंद्र रावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • पौड़ी

जितेंद्र रावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  भाजपा के जिला मंत्री एवं मंडल चुनाव संयोजक जितेंद्र रावत ने कहा कि कांग्रेस ने श्रीनगर में पानी के मीटर लगाकर जनता को परेशानी में डाला है। कहा भाजपा की सरकार ने जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिलाए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास कराया है। शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस शासनकाल में 21 अक्तूबर 2016 को प्रदेश के एक मात्र श्रीनगर शहर में पानी के मीटर लगाए जाने का शासनादेश जारी किया गया था। जबकि 24 दिसंबर 2016 को इसका टेंडर जारी हुआ व 6 जनवरी 2017 से पानी के मीटर लगने का काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसका ठेका जालंधर पंजाब की कंपनी को दिया। कहा कांग्रेस सरकार में हुए इस कार्य से नगर के छह हजार से अधिक घरों में पानी के मीटर लगे। जिससे लोग बढ़े हुए बिलों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डा. धन सिंह रावत ने इस समस्या के समाधान के लिए लोगों को 20 हजार लीटर प्रति माह मुफ्त पानी देने का काम किया है। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि डा. धन सिंह रावत के प्रयासों से नगर में 200 करोड़ की मरीन ड्राइव की सौगात भी मिलने वाली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता किशोर पुलिस को दून के कारगी चौक पर मिले
Next: बारिश से टला सीएम का नैनीडांडा दौरा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.