Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बारिश से टला सीएम का नैनीडांडा दौरा
  • पौड़ी

बारिश से टला सीएम का नैनीडांडा दौरा

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

पौड़ी। बुधवार को बदले मौसम के मिजाज के कारण मुख्यमंत्री का नैनीडांडा दौरा टल गया। बारिश के कारण सीएम यहां होने वाली जनसभा में नहीं पहुंच सके। सीएम की यहां लैंसडौन सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप रावत के पक्ष में जनसभा का कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे था। खराब मौसम के बीच जनसभा को विधायक दिलीप रावत ने संबोधित किया। लोग भी बारिश से बचने के लिए छातों का सहारा लेते दिखाई दिए। यहां सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही।

बुधवार को नैनीडांडा के डिग्री कॉलेज पटोटिया में आयोजित जनसभा में दिलीप रावत ने कहा कि अच्छे बहुमत से उत्तराखंड में फिर भाजपा सरकार बनाएगी। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते जनता भाजपा के साथ है खड़ी है। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दिलीप रावत ने पटोटिया नैनीडांडा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार प्रदेश में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से लगाव है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। कोरोना काल में जिस तरह देश में निशुल्क वैक्सीन लगाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन वितरण योजना को व्यापक स्तर पर चलाया गया है। उससे देश के आम लोगों को राहत मिली है। पीएम ने वह काम किए है जो देश में बीते सत्तर सालों में नहीं हुए। देश में ही वैक्सीन, पीपीई किट, बेहतरीन मास्क, सैनिटाइजर आदि का उत्पादन कर अन्य देशों पर निर्भरता को खत्म किया जा रहा है। कहा कि जनता प्रधानमंत्री और प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी के कामों को देख रही है।

संगठन को कार्यकर्ता एकजुट होकर मजबूत किए हुए है। विपक्ष नेतृत्व विहीन है, इसलिए अपने नेता का नाम लेने में संकोच करते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, वरिष्ठ नेता जोगेश्वर शाह, कमला कंडारी, ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एमडी रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय गौड़, महामंत्री शशि कुमार ध्यानी, महामंत्री सुनील चौहान, कमल किशोर ध्यानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी, विधायक प्रतिनिधि मुन्नी ध्यानी, राजू पटवाल, चमनसिंह सहित न्याय पंचायत प्रभारी, बूथ प्रभारी व महिला शक्ति, युवा शक्ति के रूप में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जितेंद्र रावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Next: भाजपा ने किया महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सहित दो कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.