Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने पर बीडीसी बैठक स्थगित
  • पौड़ी

जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने पर बीडीसी बैठक स्थगित

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  विकासखंड खिर्सू की बीडीसी बैठक क्षेत्र पंचायत प्रमुख भवानी गायत्री की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और बीडीसी बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में सर्वसम्मति से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर डीएम को पत्र भेजकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। गुरुवार को विकासखंड खिर्सू की बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख भवानी गायत्री ने कहा कि पिछली बैठक में जिले के विभिन्न विभागों को अवगत कराया गया था कि अगली बैठक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, बावजूद कर्मचारियों व अधिकारियों की अनुपस्थिति जन प्रतिनिधियों का अपमान है और सदन की गरिमा और अधिकारियों की तानाशाही को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिकारियों का इस तरह का रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कनिष्ठ प्रमुख हेमा नेगी ने कहा कि बैठकों में यदि कोई भी विभाग अधिकारियों की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में किसी को भेजते हैं तो प्रतिनिधि पूरी तैयार के साथ बैठक में आएं। ज्येष्ठ प्रमुख भगवान सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि की बातों से संतुष्ट नहीं हुए तथा विभाग की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। ढिकवाल गांव पंपिंग योजना के घटिया निर्माण कार्य एवं सुचारू संचालन न होने पर कई बार जल संस्थान के संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद जनप्रतिनिधियों की बातों को नकारने व मनमानी करने पर भी जन प्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेपंस रचना रावत, बबीता रावत, प्रदीप चंद्र, कल्पना रावत, विपिन धनाई, मंजू देवी, मेघा देवी, मनोज भट्ट, रुचि देवी, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्याएं हल नहीं होने से व्यापारी नाराज
Next: घरों में घुसे अज्ञात युवक को लोगों ने पुलिस को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.