Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • समस्याएं हल नहीं होने से व्यापारी नाराज
  • टिहरी

समस्याएं हल नहीं होने से व्यापारी नाराज

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने बैठक कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने कई प्रस्ताव पास किये। बाहर से व्यापार करने के लिये आने वाले लोगों के सत्यापन की निगरानी हेतु स्थानीय स्तर पर समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया। गुरुवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंडारी की अध्यक्षता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारी ने जीएमवीएन गेस्ट हाउस बौराड़ी में बैठक कर अपनी समस्याओं को रखा। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक राजस्व व्यापारी वर्ग से मिलता है, लेकिन व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है, व्यापारियों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिये संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाया जाऐगा। व्यापार मंडल के प्रदेश सयुंक्त महामन्त्री दिनेश डोभाल ने कहा की व्यापारियों की समस्याओं से शासन-प्रशासन को अवगत करवाया जाऐगा,और समाधान की कोशिश भी करवाई जाऐगी। जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल ने बताया कि आगामी 20 नवंबर से 27 नवंबर के मध्य स्थानीय स्तर की सभी व्यापार इकाईयों की बैठक करवाई जाऐगी। मौके पर प्रदेश मंत्रीअब्दुल अतीक,देवी सिंह पवांर,प्रकाश डोभाल, कुंवर सिंह असवाल, रामलाल नौटियाल,आशाराम थपलियाल, संजय बहुगुणा, राजेश जुयाल,महावीर सजवाण, विजयपाल रावत, दीपक राणा, मायाराम थपलियाल, संसार सिंह, विजेंद्र पुंडीर, प्रकाश रावत, गंगाधर चमोली, कुलदीप चौहान,ज्योति डोभाल, महितबा गुनसोला,सोहन कुमांई ,हरीश देसवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो लाख ₹ की चरस के साथ कार चालक गिरफ्तार
Next: जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने पर बीडीसी बैठक स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.