Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जिपं सदस्य प्रत्याशी पर हमले के आरोपियों पर मुकदमा
  • हरिद्वार

जिपं सदस्य प्रत्याशी पर हमले के आरोपियों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 27/09/2022
rns featured image new

रुड़की।  जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी कि शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर में पंचायत चुनाव प्रत्याशियों में रंजिश चली आ रही है। मतदान से पहले दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मुरसलीन ने तहरीर देकर बताया कि कार से माधोपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार सवारों ने रोककर तमंचे से हमला कर मारपीट की थी। भीड़ होने पर हमलावर हवा में तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि सऊदी के भी एक नंबर से फोन कर धमकाया गया। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तालिब निवासी बलेलपुर, दानिश पुत्र मोहतरम निवासी माधोपुर, तौफीक निवासी सऊदी अरब और सन्नवर उर्फ नन्ना के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मलबा आने से चार घंटे तक बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे
Next: पीएम को ज्ञापन भेज की अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.