Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जिला पंचायत अध्यक्ष की बुद्धि-शुद्धि को हवन किया
  • बागेश्वर

जिला पंचायत अध्यक्ष की बुद्धि-शुद्धि को हवन किया

RNS INDIA NEWS 29/06/2021
rns featured image new

बागेश्वर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठे जिला पंचायत के नौ सदस्यों को आप कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिल रहा है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी फेसबुक के माध्यम से आंदोलन को जायज बताया है। इसके अलावा आंदोलित सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की शुद्धि-बुद्धि को हवन यज्ञ किया। इधर, धरनास्थल पर एसडीएम योगेंद्र सिंह ने सदस्यों से वार्ता की, जो विफल रही। गौरतलब है बजट आवंटन में अनियमितता समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत के नौ सदस्य पिछले 15 दिन से आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को आंदोलित सदस्यों ने जिपं अध्यक्ष की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया। वक्ताओं ने कहा नियोजित समिति समेत छह समितियां असंवैधानिक तरीके से चलाई जा रही है। अपराह्न 12 बजे आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया और आधे घंटे तक धरने में भी बैठे। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनना तानाशाही का परिचय है। इससे विकास भी रुकेगा और समाज में गलत नीति को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह की हठधर्मिता छोड़ अध्यक्ष को वार्ता करनी चाहिए और समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए। आंदोलित सदस्य हरीश ऐठानी ने बताया उन्हें पूर्व सीएम हरीश रावत का भी समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा कपकोट के पूर्व विधायक भी आंदोलन स्थल पर डटे रहे। इस दौरान एसडीएम सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे सदस्यों से वार्ता की। लेकिन वार्ता विफल रही। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, गोपा धपोला, पूजा आर्या, सुरेंद्र खेतवाल, रूपा कोरंगा रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहागड़ी मोटर मार्ग खुला
Next: इंडियन आयडल फेम पवनदीप राजन ने की सीएम से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.