Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन की रेडक्रॉस ने तत्काल मरम्मत की मांग उठाई
  • अल्मोड़ा

जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन की रेडक्रॉस ने तत्काल मरम्मत की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 05/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन का प्रिंटर करीब तीन सप्ताह से खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को गंभीर मानते हुए रेडक्रॉस के पदाधिकारी शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक से मशीन को अविलंब दुरुस्त करने की मांग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश चंद्र गड़कोटी ने आश्वासन दिया कि एक्स-रे मशीन का प्रिंटर 24 घंटे के भीतर सुधार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यक तकनीकी सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान में सभी उपकरणों का हमेशा सुचारू रूप से कार्यरत रहना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि खराब मशीनों की वजह से मरीजों को अनावश्यक परेशानी होती है, जिसे रोकने की जिम्मेदारी हम सभी की है। यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी जिला चिकित्सालय पर निर्भर है। ऐसे में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत जांच मशीनों का हर समय सही हालत में रहना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में मनोज सनवाल, आशीष वर्मा, अमित शाह, अर्जुन बिष्ट, मनोज भंडारी, कृष्ण बहादुर सिंह, संदीप नयाल, पंकज भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिभा पहचानकर आगे बढ़ें बच्चे, परिश्रम ही सफलता का मार्ग : प्रो. जगत सिंह बिष्ट
Next: मृतक के परिजनों को साढ़े 14 लाख का मुआवजे का आदेश

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.