Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रतिभा पहचानकर आगे बढ़ें बच्चे, परिश्रम ही सफलता का मार्ग : प्रो. जगत सिंह बिष्ट
  • अल्मोड़ा

प्रतिभा पहचानकर आगे बढ़ें बच्चे, परिश्रम ही सफलता का मार्ग : प्रो. जगत सिंह बिष्ट

RNS INDIA NEWS 05/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज नाई में आयोजित द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानकर लगन के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन साधना और तपस्या का समय होता है, जिसमें निरंतर अध्ययन और परिश्रम ही सफलता का आधार बनते हैं। विशिष्ट अतिथि नीरज पंत, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य और लेखक, ने कहा कि शिक्षा केवल कठिन परिश्रम से ही अर्जित की जा सकती है। उन्होंने अपनी स्वरचित बाल कविताओं और गीतों का वाचन कर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पवनेश ठकुराठी ने बताया कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव आपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित है। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मोनाल’ और त्रैमासिक समाचार पत्र ‘नाई न्यूज’ का लोकार्पण किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विद्यालय गीत, आपरेशन सिंदूर गीत, विज्ञान नाटक, कुमाउनी लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट और नीरज पंत को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘प्रधानाचार्य विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। विभिन्न परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं के अव्वल छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, पुरस्कार और प्रतिभा सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मल सिंह नयाल, ग्राम प्रधान नाई तारा देवी, ग्राम प्रधान पोखरी भगवत राम, नंदन सिंह नयाल, गणेश चंद्र शर्मा, विनोद कुमार आर्या, अंकित जोशी, अर्पण कुमार साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धन-धान्य योजना की समीक्षा, कृषि विकास के लिए पायलट मॉडल विकसित करने के निर्देश
Next: जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन की रेडक्रॉस ने तत्काल मरम्मत की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.