Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा दुरुस्त रखने के निर्देश
  • उत्तरकाशी

जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा दुरुस्त रखने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर अस्पतालों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सितंबर माह के पहले सप्ताह तक जिला अस्पताल में चार अतिरिक्त डायलिसिस यूनिट्स का संचालन सुनिश्चत करें। स्थानीय मरीजों को डायलिसिस के लिए बाहर न जाना पड़े। जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयासों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय। मोरी ब्लॉक सहित दूरस्थ व पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में वर्तमान में दो डायलिसिस यूनिट्स संचालित हो रही हैं और चार अतिरिक्त यूनिट्स की स्थापना की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में अगले महीने की सात तारीख तक इन चारों यूनिट्स की स्थापना का काम पूरा कर इनके जरिए जरूरतमंद रोगियों को डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके बाद भी अस्पताल को अतिरिक्त डायलिसिस यूनिट्स की जरूरत पड़ेगी तो उसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन सहित पैरामेडीकल स्टाफ के रिक्त पदों पर विभाग के माध्यम से भर्ती की व्यवस्था होने तक आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिकों की तैनाती की जाय, इसके लिए जिला योजना व अन्य मदों से आवश्यक धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में सीडीओ जय किशन, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, सीएओ डॉ. बीएस रावत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घंटी चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: रुड़की में महिला से दिनदहाड़े जेवरात लूटे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.