Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घंटी चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पौड़ी

घंटी चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने पौड़ी के प्रसिद्ध मन्दिरों में घण्टियों की चोरी करने वाले गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गैंग से थाना धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत सल्ट महादेव मन्दिर से चोरी की गई पीतल की 25 और थाना सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत डांडा नागराजा मन्दिर से चोरी की गई पीतल की 19 घंटियां सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। रविवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अगस्त 2024 को वादी नीलम रावत निवासी- सल्ट, धूमाकोट द्वारा थाना धुमाकोट पर क्षेत्र के प्रसिद्ध सल्ट महादेव मन्दिर परिसर में लगी घंटियों के कुछ दिन पूर्व चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं वादी कमलेश प्रसाद अध्यक्ष डांडा नागराजा मन्दिर समिति ने भी 15 अगस्त 2024 को राजस्व पुलिस चौकी कंडवालस्यूं-02 में पौड़ी के प्रसिद्ध डांड़ा नागराजा मन्दिर में लगी घण्टियों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से मामले को थाना सतपुली स्थानान्तरित किया गया। चोरी के पर्दाफाश के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। तीनों पुलिस टीमों के अथक प्रयासों व मुखबिरों को सक्रिय करने के बाद 24 अगस्त 2024 को मुखबिरों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध एचआर वाहन नम्बर धूमाकोट क्षेत्र से दुगड्डा कोटद्वार की तरफ आ रहा है इस सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुगड्डा के पास वाहन को रोका गया तो वाहन में काफी संख्या में मन्दिर की घंटियां, कटर, ब्लेड व प्लास बरामद हुये। इस पर पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों गैंग लीडर विपिन कोहली, उम्र 30 वर्ष, पुत्र वलवन्त कोहली, निवासी ग्राम ढोण्ड़, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल, नीरज कौशिक, उम्र-24 वर्ष, पुत्र मुकेश कौशिक, निवासी ग्राम कुलताना, थाना-सापला जनपद रोहतक हरियाणा और मूल चन्द पाल, उम्र 35 वर्ष, पुत्र राम खिलावन, निवासी-नत्थू जल्ली, थाना डेहरापुर,जनपद कानपुर, उ0प्र0 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने डांडा नागराजा व सल्ट महादेव मन्दिर से घंटियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक की जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि चोरी करने में थलीसैंण निवासी विपिन कोहली ने उनकी मदद की है। उसे आस-पास के मन्दिरों की अच्छी जानकारी है। विपिन द्वारा उनको बुलाकर रात्रि में कटर, ब्लेड व प्लास की सहायता से घण्टियों को चोरी करके जंगलों में इकट्ठा किया जाता है फिर इन घण्टियों को दिल्ली गाजियाबाद आदि स्थानों पर बेचने का कार्य किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंडोलिया मैदान में होंगे कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम
Next: जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा दुरुस्त रखने के निर्देश

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.