Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जिज्ञासा ने किया हाईस्कूल में 97.8% अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

जिज्ञासा ने किया हाईस्कूल में 97.8% अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

काशीपुर। हाईस्कूल की परीक्षा में काशीपुर की जिज्ञासा ने 97.8% अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिज्ञासा कुमाऊं मंडल की टॉपर हैं। जिज्ञासा की सफलता से परिवार फूला नहीं समा रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर में हाईस्कूल की छात्रा जिज्ञासा के पिता देवेन्द्र शिक्षक हैं। वह सरोजनी देवी तारावती शिशु मंदिर में तैनात हैं। बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं। जिज्ञासा ने कहा कि सभी तरह के क्रियाकलापों में अपना सर्वस्व देना चाहिए। कहा आमतौर लड़कियां जिस विषय से दूर भागती हैं मैथ्स व साइंस ये उनके पसंदीदा विषय हैं। जिज्ञासा ने बताया कि वह बड़े होकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। बताया कि वह लगभग छह घंटे पढ़ाई करती थीं। इसके अलावा एक घंटे की ट्यूशन भी करती हैं। जिज्ञासा को कैरम, लूडो व चैस खेलना पसंद है। जब भी माइंड फ्रेश करना होता है वह इनमें से कोई न कोई एक गेम्स अपने परिजनों के साथ खेलती हैं।
जिज्ञासा कहती हैं उन्होंने पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझा। हमेशा रिलेक्स होकर पढ़ाई कीं। तभी सफलता हाथ लगी। जिज्ञासा ने अन्य स्टूडेंट्स को सुझाव दिया है कि कोर्स में पहले आपको जो आता है उसे प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके बाद जिस विषय पर आप कमजोर है उस पर जोर देना चाहिए। अन्यथा कमजोर विषय में उलझ कर आप कुछ अच्छा नहीं कर सकते।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने जिज्ञासा की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हैं सभी शिक्षकों व छात्रा और उनके परिजनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया वर्ष 2010 में हाईस्कूल में निशांत कौशिक ने मैरिट में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं टॉप-10 में वर्ष 2019 में पंकज सिंह ने आठवां स्थान, वर्ष 2018 में हर्ष चौहान ने आठवां और टॉप-25 में कपिल शर्मा ने 18वां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर से भी भेजी जाएगी राम मंदिर के लिए पवित्र मिट्टी
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीपीयू का पुतला फूंका

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.