Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत
  • पिथौरागढ़

झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। झूलाघाट-जौलजीबी सड़क में रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक दोनों साढू भाई बताये जा रहे हैं। पुलिस ने खाई से शव निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। झूलाघाट के रणवा से रविवार रात कार से दो लोग सिमलखर्क के लिए निकले थे। लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद अमतड़ी के पास अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार 80 मीटर दूर खाई में जा गिरी। सोमवार सुबह आवाजाही कर रहे अमतड़ी के ग्रामीणों ने खाई में कार देखी। तब जाकर हादसे के बारे में पता चला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला। मृतकों की पहचान सिमलखर्क निवासी भुवन राम (48) पुत्र श्यामू राम व रणवा निवासी डंबर राम (46) पुत्र शेर राम के तौर पर हुई है। भुवन टैक्सी चलाता था। बीते रोज रणवा से जौलजीबी गई एक बारात में उसकी कार बुक थी। देर शाम वह बारात को रणवा पहुंचाकर अपने साढू भाई के साथ अपने घर सिमलखर्क जा रहा था। और रास्ते में हादसा हो गया। मौत से परिवार में कोहराम है। अमतड़ी के ग्रामीणों से सोमवार सुबह हादसे की जानकारी मिली। घटनास्थल पर दोनों मृत अवस्था में मिले। रेस्क्यू कर दोनों शवों को खाई से निकाला गया।
– उमराव सिंह, थानाध्यक्ष अस्कोट।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घाट के पास पीएचसी खोलने की मांग
Next: मनोहर टोलिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.