Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • झबरेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत
  • हरिद्वार

झबरेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  ग्राम झबरेड़ी कला में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे पचास वर्षीय योगेश उर्फ मार्शल पुत्र शिवराज के सिर में तमंचे से गोली लगने के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजन घर में मौजूद जब तक योगेश के कमरे तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां पर मौजूद गांव वालों तथा मृतक के परिजनों से पूछताछ की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक के शव के पास से एक तमंचा भी मिला है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। टीम ने मौके से कुछ नमूने लिए। पुलिस उपाध्यक्ष विवेक कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के शव के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। मृतक के परिजन भी घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था उसकी रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता ही रह गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुजफ्फरनगर के कई गांवों में खानपुर पुलिस के छापे
Next: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.