Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • झबरेड़ा में 20 बेड का कोविड केयर सेंटर खुला
  • हरिद्वार

झबरेड़ा में 20 बेड का कोविड केयर सेंटर खुला

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

रुडकी। भाजपा प्रदेश प्रभारी व सांसद दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने झबरेड़ा में कोविड-19 केयर सेंटर (संजीवनी हास्पिटल एवं मेडिकल रिसर्च इंस्टीटयूट) में 20 बेड का फीता काटकर शुभारंभ किया। कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पूरी दुनिया में यह महामारी फैल रही है। अब पूरे देश सहित उत्तराखंड में भी कोविड मामलों में कमी आयी है। नवंबर माह तक देश के सभी नागरिकों को टीके लग जाएगें। देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। विपक्ष इसे हवा देने का काम कर रहा है। इस कोविड केयर सेंटर में 60 ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैं तथा डाक्टरों की टीम भी है। जो कोरोना मरीजों का इलाज व सेवा के लिए चौबीस घंटे मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन की मांग केंद्र सरकार से कर रही है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि कस्बे व क्षेत्रवासियों को अब यहीं उपचार नहीं जाएगा। क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की सेवा में लिए वह हर समय उपलब्ध है। हास्पिटल प्रबंधक डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि 20 बेड से शुरू हुए इस हास्पिटल के प्रत्येक बेड पर सिलेंडर उपलब्ध है। आवश्यकतानुसार और बेड भी बढ़ाए जा सकते है। हास्पिटल में 150 बेड बढाने तक की क्षमता है। यहां हर समय दो एंबुलेंस की सुविधा भी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, वैजयंती माला, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. गौरव चौधरी, सतीश शर्मा, डॉ. राजीव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. बबीता चोपडा, डॉ. सर्वेश दुबे, डॉ. अंकित सैनी, डॉ. जमीर अहमद, डॉ. संगीता, अल्का त्रिपाठी, जितेंद्र सैनी, डॉ. जोध सिंह, इंद्रेश मोती, मुकेश कश्यप, शाहरुख, डॉ. सतेंद्र, रोशन, यशपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल में हुई चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: संसद की वीसी में पेशाब करते दिखा कनाडा का सांसद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.