Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एई-जेई के नदारद मिलने पर बिफरे सीडीओ
  • ऊधम सिंह नगर

एई-जेई के नदारद मिलने पर बिफरे सीडीओ

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
rns featured image new

काशीपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय में औचक छापा मारा। इस दौरान आरईएस के एई और जेई के मौजूद नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई ने विकास खंड परिसर में नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन भवन की रिटर्निग वॉल में दरार दिखने से नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद आरईएस के एई मदन मोहन और जेई चन्द्र किशोर गौड़ को मौके पर बुलाया गया, लेकिन बुलाये जाने पर दोनों कार्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये। रिटर्निंग वॉल पर आई दरार को ठीक कराकर अवगत कराने के साथ ही दरार किन कारणों से आई इसकी जांच रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । सीडीओ ने कहा गुणवत्ता से कोई भी समझौता नही किया जाएगा। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कक्ष में और कार्यालय परिसर में फैली गंदगी को देखकर सीडीओ ने बीडीओ चिंताराम आर्या से नाराजगी जताई। कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जाँच की गयी।सीडीओ ने ग्राम पंचायत बरखेडा में मनरेगा के तहत अमृत सरोवर योजना में निर्माणाधीन तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन तालाब का निर्माण 15 अगस्त से पहले पूरा करने के निर्देश दिये। कहा कि तालाब के किनारे फलदार पेड़ों को लगाना सुनिश्चित करें। कहा किसी भी तालाब को व्यक्ति विशेष के स्वामित्व में न दिया जाये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस का कोई भी विधायक किसी व्यक्ति विशेष की मेहरबानी से नहीं जीता: प्रीतम
Next: जगन्नाथ रथ यात्रा में हरिनाम संकीर्तन से पूरा नगर कृष्णमय

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.