Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जवाहरनगर में उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंग आगाज
  • ऊधम सिंह नगर

जवाहरनगर में उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंग आगाज

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रविवार को शांतिपुरी क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जवाहरनगर में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ भगवान श्री गणेश व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की बुजुर्ग महिलाओं द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से की गई। महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक टीमों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। कुमाऊं के लोकप्रिय लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी ने टक टका टक कमला, नैनीताल की मधुली, कश्मीरा बॉर्डर प्यारी, राइफल मेरी कानी मां समेत कई सुपरहिट गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं लोकगायक पुष्कर मेहर व गायिका प्रीति की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव और नंदा राजजात यात्रा की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। किच्छा गुरुकुल विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगाभ्यास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। तेज धूप में लोगों ने भांग की चटनी और नींबू सना का भी आनंद लिया। इस अवसर पर उत्तरायणी मेला समिति की ओर से क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं, कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहन कोरंगा उर्फ लक्खा और सोनू कार्की ने किया। कार्यक्रम में प्रधान तारा पांडे, डॉ. गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद कोरंगा, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, संजीव कुमार, पूर्व प्रधान नारायणी कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा, राजू पटवाल, संजू पटवाल, नरेश बिष्ट, मोहन चंद्र पांडे, पंकज कोरंगा, दीपक भट्ट, कुंदन अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णिमा दानू, कुंदन सिंह दानू, प्रधान दीपा कांडपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी कार्की, प्रधान कविता तिवारी, बिशन सिंह मेहरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमबीबीएस छात्र रैगिंग प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. धन सिंह रावत
Next: डिग्री कॉलेज के लिए जमीन को ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.