Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जौनपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, हथौड़े से कूचकर पिता और दो बेटों की हत्या; खून से लथपथ मिले शव
  • राष्ट्रीय

जौनपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, हथौड़े से कूचकर पिता और दो बेटों की हत्या; खून से लथपथ मिले शव

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

जौनपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ट्रिपल मर्डर की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के पास एक दुकान में देर रात एक शख्स और उसके दो बेटों की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा आज सुबह हुआ जब परिवार का एक सदस्य दुकान पर पहुंचा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी की कचगांव अंडरपास के पास दुकान और वर्कशॉप है। बीती रात काम अधिक होने के कारण लालजी अपने दो बेटों, यादवीर और गुड्डू, के साथ दुकान पर ही रुक गए थे। सुबह जब परिवार का एक सदस्य खाना लेकर दुकान पर पहुंचा, तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए।
दुकान में लालजी और उनके दोनों बेटों के शव खून से लथपथ पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हथौड़े जैसे किसी भारी वस्तु से उनके सिर पर हमला किया गया है।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने बाईपास पर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत करने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्यात से उत्तराखंडी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा: उनियाल
Next: खटीमा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.