Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जौनपुर महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने जमाया रंग
  • टिहरी

जौनपुर महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने जमाया रंग

RNS INDIA NEWS 21/11/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जौनपुर महोत्सव में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर खूब रंग जमाया। इस मौके पर कलाकारों ने लोगों की खूब तालियां बटोरी। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव में मंगलवार को दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शहरी विकास व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल व बतौर विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने शिरकत की। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जौनपुर महोत्सव लोक संस्कृति व एकता का प्रतीक है। मेलों की परंपरा उतराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे प्रदेश सरकार हरहाल में संजोने का काम कर रही है। मंत्री अग्रवाल व राजेश नौटियाल ने दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों के स्वागत में छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करने के बाद रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिनका आगुतंकों से जमकर आनंद लिया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा किजौनपुर क्षेत्र ने हमेशा हमारी लोक संस्कृति व खान-पान का संरक्षण किया है। जौनपुर की संस्कृति देश-प्रदेश में अलग पहचान रखती है। आने वाली पीढ़ी को इसे बचाये रखने के लिए निरंतर काम करना चाहिए। प्रदेश सरकार भी लोक संस्कृति व पारंपरिक रीती-रिवाजों के संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है। मेले में जिला प्रशासन की ओर से बहुद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचकर मंत्री अग्रवाल व नौटियाल ने स्टालों का निरीक्षण कर विभागीय कर्मियों से अपील की, कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार मेले में तत्परता से करें। स्टालों के माध्यम से उपकरण, दवा एवं बीज वितरित किये गय। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, मीरा सकलानी, सुनील सजवाण, सुरेंद्र सिंह रावत, महिपाल रावत, सुभाष पंवार, जशोदा देवी, अनिता धनै, कमला थपलियाल, सनवीर बेलवाल, अभिलाष कुमार, जयपाल केरवाण, विनोद सेमवाल, सुनील, सुमन नौटियाल, खेमराज भट्ट, बलदेव सिह सहित भारी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण डाक सेवक 12 से करेंगे आंदोलन
Next: रुद्रप्रयाग में जीप की टक्कर से लड़की की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.